फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Boat fare hiked by five rupees

बोट किराये में पांच रुपये बढ़ोतरी, अब 20 रुपये लगेगा किराया

Fri, 01 Apr 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Boat fare hiked by five rupees
लठियाणी (ऊना)। गोबिंदसागर झील पर चलने वाली फैरी बोट से आने-जाने वाले लोगों को अब पांच रुपये अधिक किराया देना होगा। इस बढ़ोतरी के साथ अब किराया 20 रुपये प्रति सवारी हो गया है। यह निर्णय लठियाणी घाट की हुई नीलामी के बाद लिया गया।
विज्ञापन

पंचायत समिति बंगाणा के तहत बीते सोमवार को गोबिंदसागर झील के पत्तनों की नीलामी हुई। इस दौरान सबसे अधिक बोली लठियाणी घाट की लगी। बीते वर्ष की बजाय इस बार लठियाणी घाट की दोगुनी कीमत की बोली लगी। पंचायत समिति अध्यक्ष देवराज शर्मा ने बताया कि लठियाणी घाट 17.01 लाख रुपये में, धवेड़ा रायपुर घाट 15.01 लाख एक हजार रुपये और कोडरा दोबड़ घाट की 6309 रुपये की बोली लगी।
विज्ञापन

वहीं, घट्टी बढवार घाट को कोई बोलीदाता नहीं मिला। इस दौरान डीजल की कीमतों के बढ़ने के चलते ठेकेदार को 15 की बजाय इस बार एक छोर से दूसरे छोर को जाने के लिए 20 रुपये प्रति सवारी किराया देना होगा। इसके लिए पंचायत समिति ने ठेकेदारों की मांग पर आदेश जारी किए हैं। बता दें कि गोबिंदसागर में बोट का संचालन करने वाले ठेकेदार काफी समय से दाम बढ़ाने को लेकर मांग कर रहे थे। लोग लठियाणी घाट से बीहडू व अन्य स्थान के लिए नाव के माध्यम से सफर करते हैं। बाबा बालक नाथ जाने वाले श्रद्धालु भी नाव में सफर तय करते हैं। इस मौके पर पंचायत समिति बंगाणा के उपाध्यक्ष जमीत सिंह, त्रिशला देवी, ललिता देवी, पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति लठियाणी के सदस्य जोगिंद्र देव आर्य, पंचायत निरीक्षक राकेश कुमार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed