फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bloody clash between two groups, attack with swords and sticks, two youths seriously injured

Una News: दो गुटों में खूनी झड़प, तलवार और डंडों से हमला, दो युवक गंभीर घायल

Sat, 05 Apr 2025 08:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 08:40 PM IST
विज्ञापन
Bloody clash between two groups, attack with swords and sticks, two youths seriously injured
सीसीटीवी में सारी वारदात हुई कैद, हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद भाग गए
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल दोनों युवक क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन
पुरानी रंजिश बताया जा रहा कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। चंडीगढ़-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर ऊना की सम्राट मार्केट के साथ शनिवार शाम दो गुटों में खूनी झड़प हुई। इस दौरान एक गुट ने तलवार और डंडों से दो युवकों पर हमला किया। वारदात में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान अमरप्रीत निवासी आनंदपुर साहिब और अनमोल नारी ऊना से संबंधित है। घायल अवस्था में दोनों युवकों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद दाखिल कर लिया गया है। वारदात का पता चलते ही पुलिस दलबल के सहित घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने में जुट गई है। मार्केट में लगे सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों की पहचान कर ली है। पुलिस के अनुसार दोनों गुटों में पुरानी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है और बाद में भाग गए। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद हमलावरों की शिनाख्त हो गई है। इस घटना को अंजाम देने वाले चार युवक पंजाब और तीन ऊना से संबंधित हैं। पुलिस ने इस घटना से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच करने में जुट गई है और जल्द ही इस वारदात को अंजाम देने वालों की पहचान करके पुलिस कार्रवाई को अंजाम देगी। बहरहाल शहर में इस तरह का दंगा होने से दहशत का माहौल बना हुआ है और लोगों में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस ने भी मुस्तैदी दिखाते हुए हमलावरों को ट्रेस कर लिया है और उनकी धरपकड़ के लिए अभियान शुरू कर दिया है। एसपी ऊना राकेश सिंह का कहना है कि इस तरह की घटना को अंजाम देने वालों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद हमलावरों की शिनाख्त कर ली गई है। जल्द ही हमलावर पुलिस गिरफ्त में होंगे और उनसे कड़ाई से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed