फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Block Congress officials met former minister Kuldeep Kumar

Una News: पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार से मिले ब्लाॅक कांग्रेस के पदाधिकारी

Fri, 01 Mar 2024 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 01 Mar 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Block Congress officials met former minister Kuldeep Kumar
दल-बदल कानून की जद में आने से अयोग्य करार दिए गए विधानसभा क्षेत्र गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा के बाद गगरेट में राजनीतिक संकट उत्पन्न हो गया है। इसको लेकर ब्लाॅक कांग्रेस में ऊहापोह की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बिना नेता के जनता की समस्याएं अब लेकर कहां जाएं और किसके समक्ष मुद्दे उठाए जाएं, इसे लेकर ब्लाॅक कांग्रेस में भी विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन

वीरवार को ब्लाॅक कांग्रेस के पदाधिकारी पूर्व मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और तीन बार विधानसभा क्षेत्र गगरेट का प्रतिनिधित्व कर चुके अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप कुमार से मिलने पहुंचे। इस दौरान उनसे वर्तमान राजनीतिक परिदृष्य पर चर्चा करने के साथ उनका मार्गदर्शन भी मांगा। दल-बदल कानून की जद में आने के बाद अब विधानसभा क्षेत्र गगरेट बिना विधायक के हो गया है। ऐसी स्थिति में कांग्रेसी कार्यकर्ता भी दर-बदर हो गए हैं। नया विधायक चुने जाने तक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को एकजुट रखकर आगे बढ़ने की चुनौती ब्लाॅक कांग्रेस पर है, लेकिन बिना विधायक के लोगों के जरूरी कार्य कैसे करवाए जाएं और लोगों की समस्याओं को किसके समक्ष उठाया जाए, इसे लेकर ब्लाॅक कांग्रेस भी चिंतित है।
विज्ञापन

ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह कंवर, महासचिव वेद पराशर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अश्विनी ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राणा यशपाल, ठाकुर गुरचरण सिंह व ठाकुर रंजीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को कुलदीप कुमार के निवास स्थान शिवबाड़ी में उनसे मिला और उनसे वर्तमान राजनीतिक परिदृष्य पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष के समक्ष रखेंगे बात : कुलदीप कुमार
कुलदीप कुमार ने भी इस प्रकरण को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए प्रदेश सरकार के विरुद्ध रचे इस षड़यंत्र को भाजपा की चाल बताया। उन्होंने कहा कि ब्लाॅक कांग्रेस की चिंता पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह से वह बात करेंगे, ताकि नया विधायक चुने जाने तक ब्लाॅक कांग्रेस या किसी अन्य पदाधिकारी को अधिकृत किया जाए, जो विभिन्न कार्यालयों में जाकर लोगों के काम करवा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed