फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BJYM to launch 'One Booth Ten Youth' programme in Una Assembly Constituency

Una News: भाजयुमो ऊना विधानसभा क्षेत्र में चलाएगा ‘वन बूथ टेन यूथ’ कार्यक्रम

Tue, 16 Dec 2025 07:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 07:15 PM IST
विज्ञापन
BJYM to launch 'One Booth Ten Youth' programme in Una Assembly Constituency
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। भारतीय जनता युवा मोर्चा ऊना विधानसभा क्षेत्र में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने के उद्देश्य से ‘वन बूथ-टेन यूथ’ कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है। इसका शुभारंभ 17 दिसंबर बुधवार से किया जाएगा। अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर 10-10 सक्रिय युवाओं को युवा मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, ताकि संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके।

ऊना मंडल भाजयुमो अध्यक्ष साहिल बाली और बसदेहड़ा मंडल अध्यक्ष हरप्रीत सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को संगठन से जोड़ते हुए केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू की गई नीतियों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना है। साहिल बाली व हरप्रीत सिंह ने कहा कि वन बूथ टेन यूथ कार्यक्रम से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed