फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BJP workers from Gagret Vidhansabha constituency got place in the district executive

Una News: गगरेट विस क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारिणी में मिला स्थान

Tue, 05 Aug 2025 06:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 06:38 PM IST
विज्ञापन
BJP workers from Gagret Vidhansabha constituency got place in the district executive
पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा ने दी बधाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की जिला ऊना कार्यकारिणी में मंडल गगरेट एवं मंडल दौलतपुर चौक के कार्यकर्ताओं को स्थान मिलने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया और कहा कि यह पार्टी कार्यकर्ताओं की संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण और निरंतर सेवा का सम्मान है। पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा ने आशा व्यक्त की कि कार्यकारिणी में शामिल किए गए सभी कार्यकर्ता पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में पूर्ण निष्ठा और समर्पण से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत होते हैं, और आने वाले समय में इनकी भूमिका और भी अधिक महत्वपूर्ण होगी। गगरेट विधानसभा क्षेत्र से जिन कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारिणी में स्थान मिला है, उनमें नगर पंचायत दौलतपुर चौक के पूर्व चेयरमैन प्रदीप शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा, पूर्व प्रधान रायपुर शक्ति सिंह राणा, सुशील कुमार, आरती शर्मा, सोमा रानी, सविता, जसवीर सिंह, मनजीत कुमार, बलबीर धीमान, पूनम ठाकुर, प्रियंका कुमारी और इंद्रजीत सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed