फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BJP worked in national interest, not party interest: Bindal

भाजपा ने पार्टी हित नहीं, राष्ट्रहित में काम किया : बिंदल

Tue, 08 Apr 2025 07:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
BJP worked in national interest, not party interest: Bindal
भाजपा मंडल हरोली और ऊना में सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में भरा जोश
विज्ञापन

कहा, 1987-88 के पालमपुर अधिवेशन में राम जन्मभूमि मंदिर बनने का प्रस्ताव पारित हुआ था

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने जिला ऊना में भाजपा मंडल हरोली के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। दोपहर बाद ऊना विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय सदस्य सम्मेलन को संबोधित किया। स्थानीय विधायक व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और भाजपा के सैंकड़ों सक्रिय सदस्य मौजूद रहे। बिंदल ने कहा 1987-88 में पालमपुर अधिवेशन में एक प्रस्ताव पारित हुआ जो शब्दशः था-हम राम जन्मभूमि मंदिर बनने के रास्ते को प्रशस्त करेंगे और प्रजातांत्रिक एवं सांविधानिक तरीके से राम मंदिर बनेगा। 1987 के बाद एक लंबी लड़ाई लड़ी गई और राम नवमी के दिन लाखों श्रद्धालु राम लला की भव्य मूर्ति को निहार रहे हैं। भाजपा ने कभी भी पार्टी हित में नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ राष्ट्रहित में काम किया है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सरकार ने शाह बानो केस में मुस्लिम तुष्टीकरण के आगे अपने घुटने टेक दिए। सुप्रीम कोर्ट लगातार मुस्लिम बहनों को तीन तलाक की कुरीति से मुक्त करने की बात कहती रही, लेकिन किसी ने इस कुरीति को समाप्त करने की हिम्मत नहीं जुटाई। अफगानिस्तान, पाकिस्तान, मलेशिया, टर्की और इंडोनेशिया सहित सभी मुस्लिम देशों में कहीं भी तीन तलाक नहीं है लेकिन भारत में यह कुरीति जिंदा थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने लाखों मुस्लिम बहनों को तीन तलाक की कुप्रथा के मुक्त कराया। सभी मुस्लिम देशों में सरकारें ही वक्फ बोर्ड को चला रही हैं और भाजपा सरकार वक्फ बोर्ड को प्रशासन में लाने के बजाय सिर्फ नियमों के दायरे में ला रही है। भाजपा सरकार सुनिश्चित करेगी कि वक्फ बोर्ड की आय एवं संपत्ति मुस्लिम समुदाय की शिक्षा और उत्थान पर लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed