फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   bjp

मोदी व शाह के नेतृत्व में मजबूत हुआ देश: सत्ती

Sun, 12 Jan 2020 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
bjp
ऊना के जलग्रां में बैठक के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती के साथ भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : Una
ऊना। भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने जलग्रां बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में कार्यकर्ताओं को नागरिकता संशोधन कानून की जानकारी दी गई। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद की जयंती भी मनाई गई।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून देश को भावनात्मक और एतिहासिक रूप से मजबूत बना रहा है। तीन देशों के अल्पसंख्यकों को जो वर्षों से भारत में बिना नागरिकता के रह-रहे हैं, उन्हें नागरिकता मिलेगी। इससेे उनका जीवन सिरे से शुरू हो पाएगा। ऐसे में उनका विरोध करना कांग्रेस का विपक्षी दलों की सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। सत्ती ने कहा कि कांग्रेसी देश के विकास और सद्भाव के कदम को खराब करना चाहते हैं, लेकिन जनता कभी भी कांग्रेस को उसके मकसद में कामयाब नहीं होने देगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि झूठ का पर्दाफाश होकर रहेगा। सत्ती ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से देश के किसी भी नागरिक को कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। इसलिए किसी भी अफवाह में न आएं। उन्होंने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मजबूती मिली है। देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान ऐतिहासिक कार्य सरकार ने किए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच सरकार के निर्णयों की जानकारी भी दी और प्रचार सामग्री भी बांटी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर सरकार की जन हितैषी नीतियों का प्रचार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed