फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BJP took to the streets against the deteriorating law and order situation in the district.

Una News: जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ सड़कों पर उतरी भाजपा

Sat, 22 Nov 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 22 Nov 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
BJP took to the streets against the deteriorating law and order situation in the district.
ऊना में हुए गोली कांड के विरोध में रोष प्रर्दशन करते हुए भाजपा कार्यकर्ता व नेता।संवाद
ऊना। ऊना जिले में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार शाम जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भाजपा महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। विरोध की अगुवाई विधायक एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने की जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद, प्रदेश सचिव विशाल चौहान, पूर्व विधायक दविंद्र भुट्टो, राजेश ठाकुर, चैतन्य शर्मा, बलवीर चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर भाजपा कार्यालय लालसिंगी से मिनी सचिवालय तक रोष प्रदर्शन किया। मिनी सचिवालय पर एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार को कानून व्यवस्था पर कठोर कदम न उठाने के लिए कठघरे में खड़ा किया। सत्ती ने साफ कहा कि यदि सरकार जांच करवाने में सक्षम नहीं है तो सभी मामलों को निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई को सौंपा जाए।
विज्ञापन

विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि बीते तीन वर्षों में ऊना जिला माफिया और गुंडागर्दी का केंद्र बन चुका है। कभी पुलिस टीम को बंधक बनाया जाता है तो कभी लाखों का जुआ पकड़ने वाले कर्मियों को ही सस्पेंड करना सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि सरेआम गोलीकांड और अवैध खनन माफिया की बढ़ती हिम्मत यह दर्शाती है कि प्रशासन पूरी तरह निष्क्रिय हो चुका है। सत्ती ने आरोप लगाया कि कुछ नेता माफिया को संरक्षण दे रहे हैं, जिनकी भी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि राज्य सरकार इन मामलों में निष्पक्ष जांच करवाने में असमर्थ है, तो सभी मामलों को सीबीआई को सौंप दिया जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सके।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष शाम मिन्हास, महामंत्री पहूलाल भारद्वाज, उपाध्यक्ष बलराम बबलू, लक्खीर लक्खी, देवेंद्र कौशल, राहुल दत्त शर्मा, राज कुमार, विनय शर्मा, राजकुमार पठानिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनु ठाकुर, मिनाक्षी राणा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed