फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   bjp protest of hp cm

अंब में मुख्यमंत्री पर गरजी भाजपा

Tue, 03 Nov 2015 07:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंब (ऊना)
अमर उजाला ब्यूरो/अंब (ऊना) Updated Tue, 03 Nov 2015 07:37 PM IST
विज्ञापन
bjp protest of hp cm
चिंतपूर्णी भाजपा मंडल ने मंगलवार को अंब में वीरभद्र हटाओ प्रदेश बचाओ
विज्ञापन
रैली निकाल कर रोष प्रदर्शन किया। सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदेश एससी मोर्चा के अध्यक्ष बलबीर चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भ्रष्टाचार के आरोप में सीबीआई जांच का सामना कर रहे हैं। उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं। मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री पर आय से अधिक संपत्ति एवं भ्रष्टाचार के जितने भी मामले हैं, वे उसी कार्यकाल के हैं, जब केंद्र में कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार थी। लेकिन कांग्रेस इसके लिए भाजपा को दोषी ठहरा रही है।

भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता का विश्वास खो चुके हैं। इसलिए मुख्यमंत्री को चाहिए कि कुर्सी का मोह छोड़कर तुरंत इस्तीफा दें और सीबीआई की जांच का सामना करें। जब तक मुख्यमंत्री अपने पद से इस्तीफा नहीं देते तब तक भाजपा का संघर्ष जारी रहेगा।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार अंब रामेश्वर दास के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंप मुख्यमंत्री को हटाने की मांग की। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण शर्मा, चिंतपूर्णी भाजपा मंडल अध्यक्ष शाम सिंह मिन्हास, महासचिव चिंतपूर्णी महेश मेहता, जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सलोचना राणा, एडवोकेट रमेश चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला संयोजक वशीर मोहम्मद, बीडीसी सदस्य संजीव धीमान, महिला मोर्चा अध्यक्ष चिंतपूर्णी रजनी मनकोटिया, प्रमोद कुमार, संदीप शर्मा, जयदेव सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed