फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BJP lodged a complaint in Amb police station for making anti-national post viral

Una News: देश विरोधी पोस्ट वायरल करने पर भाजपा ने अंब थाने में की शिकायत

Sat, 16 Aug 2025 05:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Aug 2025 05:07 PM IST
विज्ञापन
BJP lodged a complaint in Amb police station for making anti-national post viral
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंब (ऊना)। सोशल मीडिया पर सिख फॉर जस्टिस जैसे देशविरोधी संगठन के वीडियो वायरल करने के मामले में भाजपा ने आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। भाजपा के पूर्व विधायक व पूर्व जिला अध्यक्ष बलबीर सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अंब थाना में इस संबंध में शिकायत पत्र सौंपा। बलबीर सिंह ने बताया कि जब पूरा देश स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों और बहादुर जवानों को नमन कर रहा था, उसी दौरान अंब उपमंडल के ऊना रोड का रहने वाला एक व्यक्ति अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सिख फॉर जस्टिस संगठन से जुड़े वीडियो और पोस्ट वायरल कर रहा था। इन पोस्टों में राष्ट्रीय ध्वज और प्रधानमंत्री के प्रति अपमानजनक सामग्री साझा की गई। उन्होंने कहा कि ऐसे पोस्ट न केवल देश की छवि को धूमिल करते हैं, बल्कि हर भारतीय नागरिक की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाते हैं। यदि ऐसे असामाजिक तत्वों पर समय रहते नियंत्रण नहीं किया गया, तो यह समाज के लिए घातक सिद्ध हो सकता है। इसलिए आरोपी के विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed