फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BJP is fighting beyond 400 and Congress is fighting beyond 40: Anurag

भाजपा 400 तो कांग्रेस 40 पार की लड़ रही लड़ाई : अनुराग

Wed, 17 Apr 2024 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 17 Apr 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
BJP is fighting beyond 400 and Congress is fighting beyond 40: Anurag
ऊन के झलेडा़ में अनुराग ठाकुरका स्वागत करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष व विधायक सतपाल सत्ती।संवाद
बोले- राहुल गांधी टुकड़े-टुकड़े गेंग के सदस्य, अब देश के टुकड़े करने की सोच रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि चुनाव में लड़ाई मुद्दों और विचारधारा के बीच में होनी चाहिए। भाजपा 400 पार और कांग्रेस 40 पार की लड़ाई चुनावों में लड़ रही है। उन्होंने ऊना दौरे के दौरान पत्रकारों से रू-ब-रू होने के दौरान कहा कि कांग्रेस ने डाॅक्टर आंबेडकर का संविधान 62 बार संशोधन करके बदला है। जातिवाद के नाम पर बांटो और राज करो की प्रथा कांग्रेस पार्टी की रही है।

उन्होंने कहा कि जिस परिवार ने देश पर इमरजेंसी थोपी, वह अब दुनिया को ज्ञान देने चले कि संविधान को खत्म किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह वही कांग्रेस पार्टी है, जिन्होंने कहा था कि 2014 में अगर नरेंद्र मोदी आएंगे, तो मुसलमान के खिलाफ हो जाएंगे। 10 साल के कार्यकाल में हर वर्ग के समुदाय के लोगों को बराबर का हक मिला है। इसमें चाहे बात हिंदू की हो, मुसलमान की हो या फिर इसाई सहित अन्य दूसरे धर्म की हो। उन्होंने कहा कि यह टुकड़े-टुकड़े गेम के सदस्य हैं राहुल गांधी और उनकी टीम और टुकड़े-टुकड़े गेम के सदस्यों को पार्टी में शामिल करवा दिया और अब देश के टुकड़े-टुकड़े करने की सोचते हैं। कहा कि यह लोग कहते हैं कि भारत से परमाणु हथियारों को समाप्त कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि देश को विकसित बनाने की दिशा में काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed