फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BJP contemplated on Mission 2022 in the meeting

मिशन 2022 को लेकर चिंतन बैठक का आयोजन

Sun, 11 Jul 2021 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
BJP contemplated on Mission 2022 in the meeting
अंब (ऊना)। चिंतपूर्णी मंडल भाजपा की बैठक अंब में मंडल अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में हुई। चिंतपूर्णी के विधायक बलबीर सिंह और हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीन दयाल उपाध्याय के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। चिंतन बैठक का शुभारंभ करते हुए मंडल अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह ने कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए चिंतपूर्णी मंडल में चल रही गतिविधियों का संक्षिप्त ब्योरा पेश किया और कार्यकर्ताओं से उनके काम का फीड बैक लिया। विधायक बलबीर सिंह ने कोरोना संकट काल में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा का अवसर मिला है तो यह सभी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व विधायक सुषमा शर्मा, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी संजीव ठाकुर, ऊना जिला के प्रभारी विनोद ठाकुर, चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी राममूर्ति शर्मा, जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जयदेव खट्टा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंभू गोस्वामी, प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य नर्मदा जसवाल, महामंत्री कुलदीप सिंह ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed