फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BJP built Dr. Bhimrao's memorial: Balbir

भाजपा ने बनाए डॉ. भीमराव के स्मारक : बलबीर

Thu, 23 Jan 2025 05:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 05:55 PM IST
विज्ञापन
BJP built Dr. Bhimrao's memorial: Balbir
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिंतपूर्णी (ऊना)। संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत भाजपा चिंतपूर्णी अपर मंडल में भाजपा ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करते हुए कहा कि संविधान को बने 75 वर्ष हुए हैं, इस दौरान संविधान का सम्मान किस पार्टी ने किया और अपमान किसने किया, ये सभी जानते हैं। केंद्र की भाजपा सरकार ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की स्मृति में अलग-अलग जगह पांच स्मारक स्मृति के रूप में बनाए हैं। मध्यप्रदेश के माहूं स्थित उनके जन्म स्थल पर, महाराष्ट्र के दादर स्थित जहां उनका संस्कार किया गया था। नागपुर जहां दीक्षा ली और इंग्लैंड जहां पर शिक्षा ग्रहण की, वहां भी स्मारक बनाया गया। यहां शिक्षा ग्रहण करने गए बच्चे रह भी सकते हैं। पूर्व में हिमाचल की धूमल सरकार के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक मंडल में डॉ. भीमराव आंबेडकर की स्मृति में 10 लाख खर्च करके आंबेडकर के नाम से भवन बनाए थे। इन्हें आज भी ग्रामीण बेटियों की शादी के लिए प्रयोग करते हैं और अन्य मीटिंग भी होती हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर का नाम सिर्फ वोट लेने के लिए इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed