{"_id":"6a3d7c20b42eefb525090ff2","slug":"birds-are-wandering-for-water-amidst-the-increasing-heat-una-news-c-93-1-ssml1047-196428-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बढ़ती गर्मी के बीच पानी के लिए भटक रहे परिंदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बढ़ती गर्मी के बीच पानी के लिए भटक रहे परिंदे
Fri, 26 Jun 2026 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से सटे रामपुर क्षेत्र में खेत में पानी व भोजन की तलाश में पहुंचे पक्षी। गर्मी के
ऊना। जिले में बढ़ती गर्मी का असर अब पक्षियों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। लगातार बढ़ रहे तापमान और जल स्रोतों के सूखने के कारण परिंदे पानी की तलाश में इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। कई स्थानों पर पक्षी नालों, खेतों में बने पानी के टैंकों और अन्य जल स्रोतों के आसपास मंडराते नजर आ रहे हैं।
वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और उमस भरे मौसम के कारण लोगों के साथ-साथ पशु-पक्षियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऊना के पर्यावरण प्रेमी संजीव ठाकुर ने बताया कि गर्मी के इस मौसम में पक्षी भोजन व खास तौर पर पानी की तलाश में खेताें में पहुंचते हैं। क्योंकि जिन स्थानों पर खेतों में सिंचाई होती है वहां नमी व टैंकों में पानी आसानी से मिल जाता है। लोगों को भी चाहिए कि वह अपने घरों के आस पास किसी बर्तन में पानी भरकर जरूर रखें ताकि पक्षी अपनी प्यास बुझा सकें। बता दें कि सुबह और शाम के समय बड़ी संख्या में पक्षी ऐसे स्थानों पर पानी पीते और राहत तलाशते देखे जा रहे हैं। दूसरी तरफ मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में भी तापमान में अधिक गिरावट की संभावना नहीं है।