फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bilaspur man dies in road accident

Una News: सड़क हादसे में बिलासपुर के व्यक्ति की मौत

Thu, 01 Feb 2024 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Bilaspur man dies in road accident
ऊना। ऊना-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर लालसिंगी के समीप बुधवार देर रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय ठाकुर (42) निवासी बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 304ए व एमवी एक्ट 187 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना ऊना में बुधवार रात पौने दो बजे सूचना मिली कि होंडा एजेंसी लालसिंगी के समीप सड़क हादसा हुआ। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां एक शव पड़ा हुआ था। मृतक की दोनों टांगें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि अज्ञात वाहन चालक अजय ठाकुर को 60-70 फीट तक घसीटता ले आया हो। मौके पर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया है। अजय ठाकुर को टक्कर मारकर फरार होने वाले वाहन चालक को पकड़ने के लिए पुलिस जुट गई है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी जांचे हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed