फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bike-scooter collision in Mubarakpur, three injured

Una News: मुबारिकपुर में बाइक-स्कूटी की टक्कर, तीन घायल

Fri, 22 May 2026 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 22 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Bike-scooter collision in Mubarakpur, three injured
अंब (ऊना)। मुबारिकपुर-दौलतपुर रोड पर वीरवार दोपहर बाइक और स्कूटी के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा वीरवार दोपहर बाद मुबारिकपुर क्षेत्र में उस समय हुआ जब दौलतपुर की ओर जा रही बाइक और सामने से आ रही स्कूटी के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सड़क पर दूर जा गिरे और सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक सवार कयूम खान पुत्र खैर मुहम्मद निवासी गांव खजरी, मजीद खान पुत्र प्यार दीन निवासी गांव चलहान जिला चंबा तथा स्कूटी सवार संजीव कुमार निवासी गढ़दीवाल जिला होशियारपुर घायल हुए हैं। तीनों घायलों को स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा कि चंबा निवासी दोनों युवक सोलन में बाइक की सर्विस करवाकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मुबारिकपुर के समीप उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed