फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bike riders looted woman's earrings in Kotlaklan

Una News: कोटलाकलां में बाइक सवारों ने लूटी महिला की बालियां

Thu, 04 Jul 2024 05:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 04 Jul 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Bike riders looted woman's earrings in Kotlaklan
पता पूछने के बहाने महिला के पास आए, वारदात को अंजाम देकर फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते कोटला कलां में दिनदिहाड़े एक महिला की सोने की बालियां लूटने का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने पता पूछने के नाम पर बाइक सवार दो युवक बालियां लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में रक्षा देवी निवासी कोटला खुर्द ने बताया कि बीते मंगलवार को वह अपने घर से पैदल बाबा बाल जी मंदिर में माथा टेकने जा रही थी। बाबा बाल जी के गेट को क्रॉस कर जैसे ही मंदिर की तरफ जाने लगी, तो कुछ दूरी पर रास्ते में एक बाइक खड़ी थी। एक व्यक्ति बाइक पर बैठा था और दूसरा व्यक्ति खेत में कुछ काम कर रहा था। दोनों आपस में बात कर रहे थे। खेत में काम कर रहे व्यक्ति मेरी तरफ आया और घालूवाल को जाने वाले रास्ते के बारे में पूछना लगा। मैं कोई जवाब दे पाती, इससे पहले व्यक्ति ने मेरे दोनों कानों की झपटकर छीन लीं और बाइक पर बैठे व्यक्ति के साथ फरार हो गया। उसके चिल्लाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। महिला ने ऊना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed