फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bike rider injured in collision with school bus

Una News: स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार घायल

Sat, 23 Aug 2025 07:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 07:24 PM IST
विज्ञापन
Bike rider injured in collision with school bus
अंब (ऊना)। कुठियाड़ी में शनिवार सुबह स्कूल बस और बाइक की टक्कर में एक 43 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार सुबह के लगभग साढ़े आठ बजे ठठ्ठल संपर्क मार्ग पर निजी स्कूल की बस की सामने से आए बाइक सवार से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार विशाल धीमान पुत्र जुल्फी राम निवासी नंदपुर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया। जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। एसडीपीओ अंब डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed