फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bike rider collided with a scooter, two injured

Una News: बाइक चालक ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो घायल

Sat, 21 Jun 2025 07:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 07:25 PM IST
विज्ञापन
Bike rider collided with a scooter, two injured
ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत संतोषगढ़ में शुक्रवार को एक बाइक चालक ने स्कूटी सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों को चोटें आईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार गुरविंद्र सिंह निवासी गांव पद्दी थाना डेहलों जिला लुधियाना पंजाब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह शुक्रवार रात करीब 11 बजे अपने दोस्त जश्न निवासी इंदिरा नगर नंगल के साथ स्कूटी पर सवार होकर संतोषगढ़ से सामान लेने जा रहा था। जब वे संतोषगढ़ सड़क मार्ग पर शनि मंदिर के नजदीक पहुंचे तो पीछे से आए बाइक चालक ने उनकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें चोटें आई हैं। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर गगन सैनी निवासी ढकी डाकघर नानग्रां तहसील नंगल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed