फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bike collided with truck in Ghaluwal, one youth died, another referred to PGI

Una News: घालूवाल में ट्रक से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा पीजीआई रेफर

Tue, 19 Aug 2025 01:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with truck in Ghaluwal, one youth died, another referred to PGI
बसाल के रहने वाले हैं दोनों बाइक सवार, तेज रफ्तार बनी काल
विज्ञापन



ट्रक चालक की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। पुलिस थाना हरोली के तहत घालूवाल में रविवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार घालूवाल में बाइक चालक उदय (22) निवासी गांव बसाल जिला ऊना तेज रफ्तार में सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। हादसे में बाइक के पीछे बैठे गणेश निवासी गांव बसाल जिला ऊना की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल उदय को क्षेत्रीय अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रक चालक शशि कुमार निवासी बाथू (हरोली) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पंडोगा स्थित एक कंपनी में बतौर चालक कार्यरत है। रविवार रात करीब 9:30 बजे जब वह नंगल से लौट रहा था और घालूवाल चौक पहुंचा, तभी सामने से गलत दिशा में तेज रफ्तार से आ रही बाइक उसके ट्रक की कंडक्टर साइड से टकरा गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि हादसे में गणेश की मौत हो गई है, जबकि उदय गंभीर घायल है। आरोपी बाइक चालक उदय के खिलाफ लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed