फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bhupendra Singh became the president of Electricity Board Employees Union unit Amb.

Una News: भूपेंद्र सिंह बने बिजली बोर्ड कर्मचारी संघ इकाई अंब के अध्यक्ष

Sat, 27 Sep 2025 04:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 04:59 PM IST
सार

ऊना में विद्युत बोर्ड कर्मचारी संघ की बैठक में भूपेंद्र सिंह को अध्यक्ष चुना गया। कर्मचारियों ने सरकार से पुरानी पेंशन बहाली और रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की। इससे कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान आकर्षित हुआ।

विज्ञापन
Bhupendra Singh became the president of Electricity Board Employees Union unit Amb.

विस्तार

नई कार्यकारिणी ने सरकार से पुरानी पेंशन की बहाली की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नंदपुर (ऊना)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी संघ इकाई अंब की बैठक शुक्रवार को निजी होटल में प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर दत्त शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें आगामी 18वें राज्य स्तरीय अधिवेशन (15 अक्तूबर, शिमला) की तैयारियों पर चर्चा के साथ कर्मचारियों की लंबित समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें सहायक लाइनमैन भूपेंद्र सिंह को अध्यक्ष चुना गया।
संघ पदाधिकारियों ने सरकार व प्रबंधन से मांग उठाई कि कर्मचारियों की विभिन्न श्रेणियों की पदोन्नति लंबे समय से लंबित हैं, इसकी अधिसूचना शीघ्र जारी की जाए। कई कर्मचारी 35–36 वर्ष की सेवा के बाद भी बिना पदोन्नति से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। साथ ही बोर्ड में लगभग नौ हजार पद रिक्त हैं, जिस कारण एक-एक कर्मचारी को 15 से 25 ट्रांसफार्मर और कई किलोमीटर लाइन का जिम्मा उठाना पड़ रहा है। इस वजह से कर्मचारी लगातार दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं। रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए और पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए।
विज्ञापन


नई जिला कार्यकारिणी
मनीष मोहित को उपाध्यक्ष, अंकुश शर्मा, रंजीत सिंह, विशाल को उपाध्यक्ष (तकनीकी), सतीश कुमार को उपाध्यक्ष (लिपिकीय), अतुल कुमार को उपाध्यक्ष (ड्राइंग शाखा), विनोद कुमार को उपाध्यक्ष (उपकेंद्र), वंदना को उपाध्यक्ष (महिला), उर्मिला देवी को उपाध्यक्ष (चतुर्थ श्रेणी), राकेश कुमार को सचिव, विशाल भारद्वाज को संयुक्त सचिव, संदीप कुमार को कोषाध्यक्ष, जोगिंदर सिंह को मुख्य सलाहकार, बलविंदर सिंह को लेखा परीक्षक नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed