{"_id":"693416c1d411fae21f047d77","slug":"bhatoli-college-wins-inter-college-handball-trophy-una-news-c-93-1-ssml1047-174274-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: इंटर-कॉलेज हैंडबाल ट्राफी पर भटोली कॉलेज का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: इंटर-कॉलेज हैंडबाल ट्राफी पर भटोली कॉलेज का कब्जा
विज्ञापन
फाइनल में बिलासपुर की टीम को को दी शिकस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
मैहतपुर (ऊना)। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की ओर से आयोजित अंतर-महाविद्यालय हैंडबाल ( पुरुष ) प्रतियोगिता में एसवीएसडी पीजी कॉलेज भटोली ने ट्राफी अपने नाम कर ली है। तीन और दिसंबर को राजकीय महाविद्यालय भोरंज में आयोजित हुई हैंडबाल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भटोली कॉलेज ने राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा को 25–22 से मात दी। सेमीफाइनल में राजकीय महाविद्यालय कांगड़ा को 30–22 से पराजित कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। फाइनल मुकाबला राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के साथ खेला गया। इसमें भटोली कॉलेज की टीम ने 25–23 अंक से जीत दर्ज करते हुए ट्राफी पर कब्जा किया। विजेता टीम ने अपनी सफलता का श्रेय कॉलेज प्रबंधन समिति, प्राचार्य डॉ. अरविंद शर्मा तथा शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षक श्याम सिंह को दिया। प्रबंधन समिति के अध्यक्ष केके शर्मा ने बधाई देते हुए कहा कि कॉलेज की टीम ने गौरव बढ़ाया है। कॉलेज की ओर से विनोद कुमार, डॉ. कमल किशोर, प्रो. अर्पणा शर्मा, डीपी ठाकुर, प्रो. राजेंद्र शर्मा सहित सभी स्टाफ सदस्यों ने टीम को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।