{"_id":"68e653de429ea51eaf0f0ed8","slug":"bharat-nirman-seva-kendra-built-at-a-cost-of-rs-10-lakh-inaugurated-in-bairiyan-una-news-c-93-1-ssml1048-168146-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बैरियां में 10 लाख रुपये से निर्मित भारत निर्माण सेवा केंद्र का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बैरियां में 10 लाख रुपये से निर्मित भारत निर्माण सेवा केंद्र का शुभारंभ
विज्ञापन
भाजपा ने केवल झूठे वादों से जनता को ठगा : सुदर्शन बबलू
संवाद न्यूज एजेंसी
जोल (ऊना)। उपतहसील जोल के अंतर्गत पंचायत बैरियां में मंगलवार को लगभग 10 लाख रुपये की लागत से बने भारत निर्माण सेवा केंद्र का शुभारंभ विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया। जनसभा में विधायक बबलू ने कहा कि भारत निर्माण सेवा केंद्र के माध्यम से अब लोगों को विभिन्न प्रमाणपत्र, पेंशन योजनाओं और सरकारी सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। बबलू ने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा ने डबल इंजन की सरकार का नारा दिया, लेकिन जनता को सिर्फ झूठे वादों से ठगा। उन्होंने विकास नहीं, सत्ता की राजनीति की। चिंतपूर्णी विधानसभा में मुख्यमंत्री के आशीर्वाद के चलते करोड़ों के विकास कार्य प्रगति पर हैं। भाजपा का चेहरा और चरित्र अब दूसरे लोगों को बदनाम करने और खुद की राजनीतिक रोटियां सेंकने वाला बन चुका है। जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी, तब यहां के पूर्व विधायक जोकि डबल इंजन का राग अलापते रहते थे, क्षेत्र में विकास करवाने में पूरी तरह से असफल साबित हुए और जो कार्य कांग्रेस सरकार के समय में कार्य मंजूर हुए थे, उन्हें ही अपना बताकर झूठा श्रेय लेने की कोशिश करते रहे। बैरिया पुल निर्माण के लिए 6.10 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए। जबकि चौकीमन्यार–बैरिया सड़क की टारिंग के लिए 29 लाख रुपये, कृष्णानगर–बैरिया सड़क की मरम्मत पर 26 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. रविंद्र शर्मा, राजेश गौतम, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, बीडीओ सुशील शर्मा, एसडीओ पीडब्ल्यूडी भानू ओहरी, नायब तहसीलदार जोल अश्विनी धीमान, प्रधान पवन ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।