फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bhakra Dam water level rises due to heavy rains, many villages in danger of flood

Una News: भारी बारिश से बढ़ा भाखड़ा डैम का जलस्तर, कई गांवों में बाढ़ का खतरा

Thu, 04 Sep 2025 06:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
Bhakra Dam water level rises due to heavy rains, many villages in danger of flood
भाखड़ा डैम का जलस्तर पंहुच 1679 फीट के पार, खतरे के निशान से मात्र एक फीट नीचे
विज्ञापन

चारों फ्लड गेट नौ फीट तक खोल छोड़ा 85 हजार क्यूसिक पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। हिमाचल के ऊपरी क्षेत्रों में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते भाखड़ा डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बीबीएमबी प्रबंधन ने हालात को देखते हुए डैम के चारों फ्लड गेट नौ फीट तक खोल दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार डैम में एक लाख क्यूसिक से अधिक पानी की आमद हो रही है, जिससे जलस्तर 1679 फीट तक पहुंच गया है। इस बीच टरवाइनों और फ्लड गेटों के माध्यम से कुल 85 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा गया, जिससे सतलुज नदी के किनारे बसे निचले क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। उपायुक्त रूपनगर वर्जित वालिया और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सुबह ही लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की। भाखड़ा डैम से छोड़े गए पानी में से नंगल डैम से होकर नंगल हाइडल और श्री आनंदपुर साहिब हाइडल नहर में 9 हजार क्यूसिक जबकि सतलुज दरिया में 67 हजार क्यूसिक पानी जा रहा है। इस वजह से हर्षा बेला, पत्ती दुचली, पत्ती टेक सिंह, सैंसोंवाल, एलग्रां, बेला ध्यानी, लोअर बेला रामगढ़, शिव सिंह बेला, प्लासी, सिंघपुरा, जोहल आदि क्षेत्रों में खतरा गहरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed