फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bhakra Dam water level is just three feet away from the danger mark

Una News: खतरे के निशान से मात्र तीन फीट की दूरी पर भाखड़ा डैम का जलस्तर

Wed, 03 Sep 2025 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Bhakra Dam water level is just three feet away from the danger mark
सतलुज दरिया के किनारे ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ा बाढ़ का खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। हिमाचल में लगातार हो रही भारी बारिश से भाखड़ा डैम का जलस्तर 1677 फीट के करीब पहुंच गया है। खतरे का निशान 1680 फीट पर है। स्थिति को देखते हुए बीबीएमबी ने चारों फ्लड गेट सात-सात फीट तक खोल दिए, जिससे सतलुज दरिया उफान पर है। गोबिंद सागर झील में पानी की आमद 1,07,565 क्यूसिक रही और डैम का स्तर 1672.62 फीट तक पहुंच गया। मंगलवार को बीबीएमबी ने 56,009 क्यूसिक पानी छोड़ा, जिसमें से 54 हजार क्यूसिक सतलुज दरिया में डाला गया। दरिया के किनारे बसे कई गांव प्रभावित हुए हैं। रामानंद आश्रम का एक हिस्सा डूब गया है और रास्ता बंद कर दिया गया है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed