फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bhaira to Panjoda road will be built with Rs 12.96 crore

Una News: 12.96 करोड़ से बनेगी भैरा से पंजोड़ा सड़क

Tue, 21 Jan 2025 08:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 21 Jan 2025 08:02 AM IST
विज्ञापन
Bhaira to Panjoda road will be built with Rs 12.96 crore
भैरा, दियाड़ा, सतोथर, मालकड़ा और पंजोड़ा की 5000 की आबादी होगी लाभान्वित
विज्ञापन

आठ किमी लंबी सड़क को नाबार्ड के तहत मिली स्वीकृति

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। भैरा (मालकड़ा) से पंजोड़ा बाया बाबा बालक नाथ मंदिर सड़क के निर्माण पर12.96 करोड़ खर्च होंगे। लगभग आठ किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण के लिए नाबार्ड के तहत स्वीकृति मिल गई है। इसके साथ ही स्तोथर खड्ड पर एक पुल का निर्माण भी किया जाएगा। जो क्षेत्र के भैरा, दियाड़ा, सतोथर, मालकड़ा और पंजोड़ा के ग्रामीण इलाकों की पांच हजार के करीब आबादी को जोड़ेगा।
इससे क्षेत्र की आबादी सहित अन्य. लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। सड़क मार्ग के साथ पंजोड़ा जैसे कई नए ग्रामीण इलाके भी जोड़े गए हैं। इस सड़क मार्ग के निर्माण के लिए पिछले कई वर्षों से मांग उठती रही है। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने वर्षों से चली आ रही इस मांग पूरा करने के लिए इसकी पैरवी प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के साथ की। अब नाबार्ड से इस सड़क के लिए 12.96 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हो गया है। इस मार्ग के निर्माण से हजारों लोग लाभान्वित होंगे। बजट मंजूर होते ही लोग निर्माण विभाग भी अब इस सड़क निर्माण के लिए टेंडर करने की प्रक्रिया को पूरा में जुट गया है।
विज्ञापन


भैरा पंचायत के उपप्रधान सुरिंद्र ढिल्लो, दियाड़ा पंचायत के उपप्रधान संदीप सिंह परदेसी, प्रधान स्तोथर महिंद्र सिंह, उपप्रधान चौकी मन्यार जीवन बाली, मुखत्यार सिंह ने कहा कि चिंतपूर्णी के तहत भैरा से पंजोड़ा सड़क मार्ग के निर्माण होने से जहां के यहां के ग्रामीण इलाकों की पांच हजार के करीब आबादी को सुगम यातायात सुविधा मिलेगी। बरसात के दिनों में क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई वर्षों से इस समस्या से प्रभावित लोग सड़क मार्ग के निर्माण की मांग उठा रहे थे, लेकिन स्थानीय लोगों की परेशानी का किसी ने भी हल नहीं किया। इस समस्या को जब स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू के संज्ञान में लाया गया तो इस बात को प्राथमिकता में लेते हुए उन्होंने यह मामला न केवल प्रदेश सरकार से उठाया बल्कि इसके लिए बजट भी मंजूर करवाया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने इसके लिए विधायक सुदर्शन सिंह आभार जताया। कहा कि विधायक के प्रयासों से क्षेत्र की एक बड़ी आबादी की वर्षों पुरानी समस्या हल होने जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed