फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bhagwat is like a Ganga, it does welfare of all living beings: Chitralekha

भागवत एक गंगा, सभी जीवों का करती है कल्याण : चित्रलेखा

Sat, 29 Nov 2025 07:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
Bhagwat is like a Ganga, it does welfare of all living beings: Chitralekha
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। कोटलां कलां ऊना में चल रही भागवत कथा में साध्वी देवी चित्रलेखा ने कहा कि भारतवर्ष की नदियों की तरह भागवत भी एक गंगा है, जो सभी जीवों का कल्याण करती है। उन्होंने कहा कि भागवत भगवान की शब्दमयी मूर्ति है और जब हम श्लोक, भजन या चौपाई गाते हैं तो हम भागवत की अर्चना करते हैं। उन्होंने कर्मों के महत्व पर भी प्रकाश डाला और बताया कि हमें अच्छे कर्म करने चाहिए, क्योंकि कर्मों का परिणाम हर हाल में हमें भोगना पड़ता है।


इस अवसर पर साध्वी ने राधा रानी के भजन प्रस्तुत किए, जिसे भक्तों ने बड़े आनंद से सुना। बाद में उन्होंने अजामिल की कथा सुनाई, जिसमें अजामिल ने पापों के बावजूद नारायण का नाम लिया और यमदूतों से बचकर गोलोकधाम को प्राप्त किया। कथा के चौथे दिन देवी ने भगवान के 24 अवतारों में विशेष रूप से वामन, राम और कृष्ण जन्मोत्सव का दिव्य वर्णन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed