फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bhadasali Road closed for vehicles, orders issued in view of the risk

Una News: भदसाली रोड़ वाहनों के लिए बंद, जोखिम को देखते हुए जारी किए आदेश

Wed, 17 Sep 2025 07:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
Bhadasali Road closed for vehicles, orders issued in view of the risk
अमर उजाला इंपैक्ट
विज्ञापन

जर्जर हुए पुल पर आवाजाही बंद होने के बावजूद लोगों की मनमानी से बढ़ गया था खतरा

बंद पुल को रात के समय कई लोगों ने अपने स्तर पर खोला, टिपर और बसें भी गुजरी
संवाद न्यूज एजेंसी



ऊना। हरोली विधानसभा क्षेत्र के भदसाली गांव में ऊना-होशियारपुर सड़क मार्ग पर स्थित पुल को जोखिमपूर्ण स्थिति के चलते आगामी आदेशों तक बंद कर दिया गया है। भारी बारिश के बाद क्षतिग्रस्त हुए इस पुल की मरम्मत की गई थी, लेकिन कुछ दिनों के लिए इसे बंद रखना आवश्यक था। बावजूद इसके, वाहन चालकों ने पुल को अपने स्तर पर खोल दिया, जिससे बड़े वाहन भी पुल से गुजरने लगे।


स्थानीय लोगों ने बताया कि रात के समय 40-50 टिपर और यात्री बसें इस पुल से गुजरती रही हैं। बीते दिनों एक बस पुल पर लगी मिट्टी में फंस गई थी। जिला प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए पुल को अगले आदेश तक पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया है। उपायुक्त जतिन ने बताया कि यह आदेश मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 व 116 के तहत जारी किए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भदसाली से पंजाब और हिमाचल सीमा की ओर एनएच 503 ए पर स्थित किमी 3/0 सड़क भारी वाहनों (डबल या मल्टीएक्सल) के लिए जोखिमपूर्ण है। यातायात को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जैजों मोड़ से वैकल्पिक संपर्क मार्ग से आवाजाही जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed