फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Beneficiaries are not getting the benefit of Chief Minister Kanyadan Yojana

Una News: लाभार्थियों को नहीं मिल रहा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ

Sun, 26 Oct 2025 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Beneficiaries are not getting the benefit of Chief Minister Kanyadan Yojana
बजट के अभाव में ऊना जिले में लटके 120 से ज्यादा पात्र परिवारों के आवेदन
विज्ञापन

अकेले गगरेट ब्लॉक में ही 20 से 25 पात्र परिवारों के आवेदन लंबित

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री कन्यादान योजना बजट की कमी के कारण ठप पड़ी हुई है। विभाग के पास पात्र परिवारों के आवेदन तो लगातार पहुंच रहे हैं, लेकिन धनराशि न होने से उन्हें लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिले में वर्तमान में 120 से अधिक पात्र परिवारों के आवेदन लंबित पड़े हैं।


विभाग को इस वर्ष अप्रैल में सात लाख रुपये का बजट प्राप्त हुआ था, जिससे पिछले वित्त वर्ष के कुछ लंबित मामलों को ही निपटाया जा सका। बताया जा रहा है कि अकेले गगरेट ब्लॉक में 20 से 25 पात्र परिवारों के आवेदन अब भी लंबित हैं।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लाभ में देरी से परेशान एकल नारी शक्ति संगठन गगरेट ब्लॉक की महिलाओं का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उपायुक्त ऊना जतिन लाल से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को योजना की धीमी प्रगति और लाभार्थियों को हो रही परेशानी से अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




संगठन की सदस्य स्वर्णी देवी ने बताया कि उनकी चार बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी राधा कुमारी की शादी जुलाई 2025 में हुई थी। योजना के तहत आर्थिक सहायता के लिए आवेदन किया गया था, लेकिन अब तक कोई सहायता नहीं मिली। गगरेट सीडीपीओ कार्यालय के चक्कर काटने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि बेटी की शादी के दौरान उन्हें लोगों से उधार लेना पड़ा था, जिससे अब आर्थिक तंगी झेलनी पड़ रही है।



वहीं, गगरेट सीडीपीओ कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि सभी पात्र आवेदनों को उच्चाधिकारियों के पास भेज दिया गया है। बजट प्राप्त होते ही सभी पात्र परिवारों को योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।




कोट्स

पात्र परिवारों के आवेदनों की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। बजट मंजूर होते ही लाभार्थियों को भुगतान कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत गरीब परिवारों को बेटी की शादी पर 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। -नरेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी, ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed