फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Before Diwali, Amb Hospital got a gift, ultrasound machine arrived.

Una News: दिवाली से पहले अंब अस्पताल को मिली सौगात, अल्ट्रासाउंड मशीन पहुंची

Sun, 19 Oct 2025 12:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Before Diwali, Amb Hospital got a gift, ultrasound machine arrived.
खास खबर
विज्ञापन


इसी माह मशीन स्थापित होने की उम्मीद
आशुतोष डोगरा
ऊना। नागरिक अस्पताल अंब को दिवाली से पहले अल्ट्रासाउंड मशीन की सौगात मिली है। यहां नई अल्ट्रसाउंड मशीन पहुंच गई है। इस माह में ही इस मशीन को स्थापित कर दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग दिवाली के बाद प्रक्रिया शुरू करेगा। अस्पताल में पुरानी अल्ट्रसाउंड मशीन काफी समय से खराब चल रही थी। अब नई मशीन आने से आम जनता खासकर महिलाओं को इसका काफी लाभ मिलेगा।

जिला ऊना के सबसे बड़े उपमंडल के नागरिक अस्पताल अंब में आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन से 45 से अधिक ग्राम पंचायतों और नगर पंचायत अंब के हजारों बाशिंदों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। वर्तमान में खराब मशीन से मरीजों सहित गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड सुविधा नहीं मिल पा रही है। ऐसे में मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए निजी लैब या फिर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना का रुख करना पड़ रहा है। इससे मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए जिला मुख्यालय के लिए करीब 30 से 35 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। अस्पताल में व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए नई आधुनिक मशीन स्थापित करने को लेकर प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल अंब में नई आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन पहुंच चुकी है। इसे जल्द ही स्थापित कर अल्ट्रसाउंड की सुविधा को शुरू किया जा सकेगा।
-डॉ. राहुल कतना, प्रभारी, नागरिक अस्पताल अंब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed