फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   bed capicity will be increasing in emergency ward of una hospital

आपातकाल वार्ड में बढ़ाएगी जाएगी बेडों की संख्या

Wed, 20 Apr 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
bed capicity will be increasing in emergency ward of  una hospital
ऊना। जिले के सबसे बड़े अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अब बिस्तरों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए अस्पताल प्रबंधन ने इमरजेंसी वार्ड के साथ लगते खाली स्थान को चयनित किया है। वार्ड को विस्तार देने के साथ ही बिस्तरों की संख्या 14 हो जाएगी। वर्तमान में इमरजेंसी वार्ड में छह बेड लगाए गए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जगह की कमी केे चलते छह से अधिक बेड नहीं लग पाते हैं। इससे गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ने पर अस्पताल प्रबंधन के हाथ पांव फूल जाते हैं। दूसरी तरफ मरीजों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने इमरजेंसी वार्ड की दीवार के साथ लगते स्थान को चयनित कर उक्त स्थान पर आठ बेड लगाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में क्षेत्रीय अस्पताल के एमएस डा. रमन शर्मा ने बताया कि इमरजेंसी में बेड की संख्या बढ़ाने को लेकर प्रक्रिया शुरू की गई है। जल्द ही आठ नए बेड लगाकर मरीजों को सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

बॉक्स :
वार्ड के बाहर लॉबी में करना पड़ता है उपचार
क्षेत्रीय अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पांच से अधिक मरीज पहुुंचने पर ही व्यवस्थाएं हांफ जाती हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने पर चिकित्सकों को वार्ड के बाहर बनी लॉबी में ही उपचार करना पड़ता है। मरीजों को दिक्कतों को सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed