फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Beauty of Shivbari temple will increase before the fair

Una News: मेले से पहले शिवबाड़ी मंदिर की बढ़ेगी सुंदरता

Fri, 12 Apr 2024 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 12 Apr 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Beauty of Shivbari temple will increase before the fair
मंदिर से मेला मैदान की ओर जाने वाले नए रास्ते का हो रहा निर्माण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट(ऊना)। प्राचीन द्रोण शिव मंदिर में आयोजित होने वाले दो दिवसीय मेले के आयोजन से पहले मेला परिसर की सजावट के लिए प्रशासन ने कार्य शुरू कर दिया है। प्राचीन द्रोण शिव मंदिर में एतिहासिक मेले में दूर-दूर से शिव भक्त माथा टेक अपनी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। मंदिर परिसर से मेला मैदान में जाने के लिए रास्ते का निर्माण कार्य जोरों पर है। यही नहीं, मंदिर की सुंदरता और बढ़ाने के लिए मंदिर से जाने वाले रास्ते के साथ एक सुंदर वाटिका बनाकर मंदिर की सुंदरता को चार चांद लग गए हैं।

शिवबाड़ी मेला में इस बार आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनने वाले हैं। प्राचीन द्रोण शिव मंदिर से मेला मैदान में जाने के लिए एक अलग से रास्ते का कार्य करवाया जा रहा है, जिससे मेला मैदान से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और मंदिर से मेला मैदान में जाने वालों को कोई परेशानी न हो। वहीं, इस रास्ते पर सुंदर वाटिका का निर्माण भी हो रहा है, जिसमें विभिन्न प्रकार से सुंदर फूल व पौधे लगाए गए हैं। इससे प्राचीन शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण के चलते मंदिर की आभा और निखर गई है। हालांकि अभी मंदिर की वाटिका का कार्य चल रहा है, जिसमें अभी भी बहुत कुछ प्रशासन द्वारा किया जाना योजना में है। प्रशासन की तरफ से शिवबाड़ी परिसर की सुंदरता बढ़ाने के लिए प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयास की हर तरफ सराहना की जा रही है।
विज्ञापन




प्राचीन द्रोण शिवमंदिर से मेला मैदान में जाने के लिए एक अलग से रास्ते का कार्य करवाया जा रहा है। इससे मेला मैदान से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और मंदिर से मेला मैदान में जाने वालों को कोई परेशानी न हो। वहीं, इस रास्ते पर सुंदर वाटिका का निर्माण भी हो रहा है, जिसमें विभिन्न प्रकार से सुंदर फूल और पौधे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सोमिल गौतम, एसडीएम, गगरेट

सचित्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed