{"_id":"657b3fd7354f44832205e3b6","slug":"bcg-vaccination-campaign-will-start-in-the-second-week-of-january-una-news-c-93-1-una1001-13256-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जनवरी के दूसरे सप्ताह में शुरू होगा बीसीजी वैक्सीनेशन अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जनवरी के दूसरे सप्ताह में शुरू होगा बीसीजी वैक्सीनेशन अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। टीबी उन्मूलन को बल देने के लिए बीसीजी वैक्सीनेशन अभियान का जनवरी में शुरू होगा। दूसरे सप्ताह में इस वैक्सीनेशन संबंधित लाभार्थी को देने का लक्ष्य जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से निर्धारित कर लिया गया है। इससे पूर्व वैक्सीनेशन के लिए ग्रामीण स्तर तक विभागीय कर्मियों को परिपक्व करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को ऊना अस्पताल में किया जा रहा है। प्रारंभिक चरण में इस कार्यक्रम में जिला के खंड चिकित्सा अधिकारी एवं उनका स्टाफ शामिल होगा।
बीसीजी वैक्सीनेशन की तमाम जानकारियों के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) व संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) से पदाधिकारी विशेष रूप से पहुंच रहे हैं। डब्ल्यूएचओ की ओर से विशेष रूप से परामर्शदाता डॉ. रविंद्र और यूएनडीपी से सीनियर प्रोजेक्ट ऑफिसर अविनाश क्षय रोग की रोकथाम के लिए बीसीजी वैक्सीनेशन की बारीकियों के चरणबद्ध तरीकों के बारे में खंड चिकित्सा अधिकारियों को अवगत कराएंगे। वैक्सीनेशन अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुखदीप सिद्दू को नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को विशेषज्ञ अधिकारियों से गुर सीखने के बाद खंड चिकित्सा अधिकारी अपने निचले स्तर पर चिकित्सीय स्टॉफ व स्वास्थ्य एवं आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान
कर अभियान से जुड़ी जानकारियों को मुहैया कराएंगे। इसके बाद लाभार्थियों का डाटा तैयार किया जाएगा। डाटा को कंपाइल कर सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद वैक्सीनेशन के सेशन लाभार्थियों की संख्या को देखते हुए निर्धारित किए जाएंगे। पूरे कार्यक्रम को टीबी स्टडी के लिए आइसीएमआर व सेंट्रल टीबी डिविजन के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। ताकि आने वाले दिनों में टीबी मुक्त भारत का सपना साकार किया जा सके।
विज्ञापन
आज सभी बीएमओ के लिए ऊना अस्पताल में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। बीसीजी वैक्सीनेशन अभियान को बल देने के लिए मार्गदर्शन किया जाएगा।
-डॉ एसके वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ऊना।
-- -
शिविर में डब्ल्यूएचओ एवं यूएनडीपी के अधिकारी भी शामिल होंगे। जिला के खंड चिकित्सा अधिकारियों को इस शिविर के लिए सूचित किया गया है।
-डॉ सुखदीप सिद्धू , जिला चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी।