फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BBMB hospital surgeon accused of referring patient in the middle of operation

Una News: बीबीएमबी अस्पताल के सर्जन पर ऑपरेशन के बीच मरीज को रेफर करने के आरोप

Fri, 28 Mar 2025 08:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 08:17 PM IST
विज्ञापन
BBMB hospital surgeon accused of referring patient in the middle of operation
चिकित्सक बोले, गंभीर हालत को देखते हुए ही पीजीआई रेफर किया रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। नंगल के बीबीएमबी अस्पताल के सर्जन पर ऑपरेशन करते समय अचानक मरीज को पीजीआई रेफर करने के गंभीर आरोप लगे हैं। अच्छर सिंह नामक एक निहंग सिंह ने कहा कि प्लासी गांव में रहने वाले उनके एक रिश्तेदार राम किशोर को बाथरूम की कोई दिक्कत होने के कारण बीबीएमबी अस्पताल लाया गया था। यहां के सर्जन ने उनके विभिन्न टेस्ट कराने के उपरांत दूरबीन से ऑपरेशन करने की बात कही। अस्पताल की फीस 4500 रुपये जमा करवाने के बाद राम किशोर को ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया। यहां उसे ऑपरेशन के लिए कमर के नीचे का हिस्सा सुन्न भी किया गना। ऑपरेशन करते समय सर्जन ने एकाएक राम किशोर को पीजीआई जाकर ऑपरेशन करवाने का फरमान जारी कर दिया। निहंग अच्छर सिंह ने कहा कि अगर दिक्कत अधिक थी तो पहले ही पीजीआई रेफर करना चाहिए था। इस बारे में सर्जन डाॅ. संदीप से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि मरीज का बाथरूम रुका हुआ था। उसका ऑपरेशन करने के लिए जब ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया। उसकी कमर के नीचे का हिस्सा सुन्न कर दूरबीन से ऑपरेशन किया जाने लगा। इस पर पता चला कि उसकी बाथरूम नाड़ी में तीन स्थानों पर छेद थे। मामला गंभीर होने के कारण ही उसे पीजीआई रेफर किया गया था। जो अस्पताल की फीस होती है वह तो जमा करवानी ही थी। इस बारे में पीएमओ डाॅ. जेपी सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि मरीज की गंभीर हालत के कारण ही उसे पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed