फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BBMB employees staged a protest with their demands

Una News: बीबीएमबी कर्मचारियों ने मांगों को लेकर दिया धरना

Fri, 06 Sep 2024 04:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 06 Sep 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
BBMB employees staged a protest with their demands
नंगल में बीबीएमबी के मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन ने मुख्य अभियंता के कार्यलय के समक्ष प्रदर्
नंगल(ऊना)। बीबीएमबी के कर्मचारी संगठन नंगल भाखड़ा मजदूर संघ इंटक द्वारा यूनियन के अध्यक्ष सतनाम सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों की मांगों को लेकर बीबीएमबी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर भारी संख्या में उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते यूनियन नेताओं ने कहा कि बीबीएमबी में कर्मचारियों की संख्या में लगातार कमी आती जा रही है। सैकड़ों पद खाली पड़े हैं, जिससे कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ता जा रहा है। वहीं, बीबीएमबी प्रबंधन कर्मचारियों के रिक्त होते पदों को भरने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। इन नेताओं ने कहा कि यही नहीं बीबीएमबी में बीते लंबे समय से दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जा रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रबंधन ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर अध्यक्ष सतनाम सिंह ने कहा कि बीते दिनों बीबीएमबी प्रबंधन की हुई एक बैठक में पंजाब सरकार द्वारा इन पदों को कम करने के लिए दबाव बनाया और आने वाले समय में अपने फंड बीबीएमबी में रोकने के लिए कहा। इससे प्रबंधन सरकार के दबाव में आकर खाली पदों को खत्म करने जा रहा है। इसके अलावा पिछले कई सालों से मिलते आ रहा वार्षिक इंसेंटिव की सुविधा भी पिछले दो सालों से नहीं दी जा रहा है। कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश के हर नागरिक को 300 यूनिट निशुल्क बिजली दे रही है, लेकिन पंजाब सरकार के पीएसपीसीएल के ही फरमान पर बीबीएमबी में 2011 के बाद लगे कर्मचारियों को मिलने वाले फ्री यूनिट बंद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नवीन चंद्र शर्मा, विनोद राणा, रणवीर राणा, परमजीत सिंह, सतीश कुमार, बीबीएमबी कर्मचारी संघ बीएमएस के संजीव शर्मा, तिलकराज बाली, अवतार सिंह, मनोहर राणा, आल एंप्लाइज यूनियन के हरपल राणा, प्रदीप बोहत, बीबीएमबी क्लेरिकल यूनियन के शिव कुमार, विनय कुमार, भाखड़ा मजदूर संघ के यश रानौत, रनबीर पटियाल, क्लास फोर एंप्लाइज यूनियन के राजेश कुमार, तिलक राज, नंगल भाखड़ा ड्राइवर यूनियन के चंद्र मोहन, संजय कुमार व विभिन्न कर्मचारी संगठनों से जुड़े पदाधिकारी व कामगार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed