फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Batchwise recruitment process begins for 39 PET posts

Una News: पीईटी के 39 पदों पर बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू

Tue, 28 Apr 2026 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 28 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Batchwise recruitment process begins for 39 PET posts
ऊना। जिला ऊना में शारीरिक शिक्षा अध्यापक (पीईटी) के 39 पदों पर बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को 29 अप्रैल तक ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। उपनिदेशक शिक्षा ऊना द्वारा इन पदों को जॉब ट्रेनी के रूप में बैच आधार पर भरा जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भर्ती विभिन्न श्रेणियों और बैच के अनुसार निर्धारित की गई। अनारक्षित श्रेणी के सात पद 31 दिसंबर 2005 बैच से भरे जाएंगे जबकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए दो पद 31 दिसंबर 2006 बैच से निर्धारित हैं। अनुसूचित जाति वर्ग में छह पद 31 दिसंबर 2007 बैच, बीपीएल श्रेणी में तीन पद 31 दिसंबर 2008 बैच तथा स्वतंत्रता सेनानी वार्ड श्रेणी में दो पद निर्धारित किए गए हैं। इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग में चार पद 31 दिसंबर 2007 बैच तथा दो पद बीपीएल श्रेणी में 31 दिसंबर 2008 बैच से भरे जाएंगे। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में सात पद 31 दिसंबर 2007 बैच, पांच पद बीपीएल श्रेणी में 31 दिसंबर 2008 बैच और एक पद स्वतंत्रता सेनानी श्रेणी में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि जिन पात्र अभ्यर्थियों का नाम अभी तक रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, वे 29 अप्रैल से पहले संबंधित रोजगार कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना पंजीकरण अवश्य करवा लें ताकि भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकें। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय ऊना के दूरभाष नंबर 01975-226063 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed