फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   bank fraud in nangal with a local boy,una news froud nangal pnb bank fraud

नंगल में बैंक के लोन मैनेजर पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Mon, 25 Jan 2021 07:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
bank fraud in nangal with a local boy,una news froud nangal pnb bank fraud
नंगल में बैंक के लोन मैनेजर पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
विज्ञापन

नंगल। नंगल के पंजाब नेशनल बैंक के ऋण प्रबंधक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पवन चौधरी ने इसकी पुष्टि की है। बीबीएमबी में बतौर सफाई सेवक सेवाएं देने वाले मोनू पुत्र बिशन लाल ने नंगल पुलिस के पास उक्त मैनेजर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी कि जमीन खरीदने के लिए उसने पंजाब नेशनल बैंक से तीन लाख रुपये आवेदन किया था। लेकिन मैनेजर ने दो लाख 60 हजार रुपये से अधिक लोन देने से मना कर दिया था।
सोनू ने कहा कि लोन मैनेजर ने उसके वेतन खाते के आधार पर चेक बुक जारी करवा 10 चेकों पर हस्ताक्षर करवा सिक्योरिटी के तौर पर रख लिए और 14 फरवरी 2020 को खाते में बैंक ने 3 लाख 50 हजार की राशि डाल दी। उसी दिन दोपहर 2.30 पर उसे मैसेज आया कि आपके खाते से 3 लाख 13 हजार रुपये की राशि गुरजंट सिंह के खाते में ट्रांसफर कर दी है। जबकि उन्होंने बैंक अधिकारियों से कहा कि तब तक मेरे नाम जमीन की रजिस्टरी नहीं हो जाती, तब तक गुरजंट के खाते में पैसे ट्रांसफर न किए जाएं।
विज्ञापन

लेकिन उसके बाद न जमीन मिली और न पैसे तो थककर 6 जुलाई को उसने नंगल थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। वहीं, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पवन चौधरी ने कहा कि फिलहाल कोई गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। इसके साथ पीएनबी के मैनेजर अमरजीत सिंह ने कहा कि अभी तक लिखित तौर पर उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed