{"_id":"66c50a0588fa273f8d098577","slug":"bailey-bridge-will-be-installed-in-rampur-until-the-damaged-bridge-is-not-resolved-una-news-c-93-1-una1001-131107-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: क्षतिग्रस्त पुल का समाधान न होने तक रामपुर में स्थापित होगा बेली ब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: क्षतिग्रस्त पुल का समाधान न होने तक रामपुर में स्थापित होगा बेली ब्रिज
Wed, 21 Aug 2024 02:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 21 Aug 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग की डिजाइन टीम आज करेगी वैली ब्रिज के लिए रामपुर में निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। रामपुर में ऊना-संतोषगढ़ मार्ग स्थित खड्ड पर जल्द ही वैली ब्रिज स्थापित होगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विभाग की ओर से जिला बिलासपुर में पड़े वैली ब्रिज के ढांचागत व्यवस्था का पता किया गया है। वहां से इसे ऊना रामपुर लाया जाएगा। इसके स्थापित होते ही रामपुर में क्षतिग्रस्त पुल के विकल्प के रूप में वाहनों का आवागमन खुल जाएगा। हालांकि लोनिवि की डिजाइन टीम बुधवार को रामपुर पहुंच सकती है, जो कि इस ब्रिज को लेकर निरीक्षण करेगी। टीम की सिफारिश के अनुसार ही यहां वैली ब्रिज के स्पैन डाले जाएंगे। फिलहाल लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने वैली ब्रिज को यहां मजबूत विकल्प के रूप में डालना तय किया है।
वर्तमान पुल के लोगों के लिए न खुलने तक यह ब्रिज लोगों के लिए राहत का कार्य करेगा। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में रामपुर खड्ड पर वैली ब्रिज सुसज्जित होगा, तो स्थानीय वासियों और वाहन चालकों के लिए भी नया आकर्षक अनुभव होगा, क्योंकि इससे पूर्व यहां मुख्य मार्गों पर वैली ब्रिज की जरूरत शायद ही कभी रही हो। अधिकारियों की मानें तो बिलासपुर में पड़े वैली ब्रिज के छोटे भाग ढांचे को सिर्फ जोड़ने का काम होगा, लेकिन उससे पहले डिजाइन की टीम इसकी लंबाई व जरूरत के अनुसार स्पैन डालने का तय करेगी। तय माना जा रहा है कि अगस्त के अंत तक वैली ब्रिज को डालने को लेकर प्रक्रिया शुरू हो सकती है। बता दें कि बीती 18 अगस्त को यहां बारिश के बाद खड्ड में आए पानी के उफान से रामपुर पुल के पिल्लर, सुरक्षा दीवार आदि क्षतिग्रस्त हुए हैं।
बिलासपुर में वैली ब्रिज का ढांचा देखा गया है। डिजाइन टीम आज-कल में रामपुर खड्ड पर क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण करेगी। उसके बाद तय होगा कि कितने लंबे वैली ब्रिज की यहां जरूरत है।
विज्ञापन
-हर्ष पुरी, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग, ऊना