फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bailey bridge ready on Rampur-Santoshgarh road, vehicles running

Una News: रामपुर-संतोषगढ़ मार्ग पर बेली ब्रिज तैयार, दौड़े वाहन

Tue, 10 Sep 2024 02:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Bailey bridge ready on Rampur-Santoshgarh road, vehicles running
ऊना। रामपुर खड्ड पर बनकर तैयार हुआ जिले का पहला बेली ब्रिज सोमवार को शुरू कर दिया गया है। पुल के शुरू होने से ऊना-संतोषगढ़ मार्ग से गुजरने वाले छोटे-बड़े वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है। पुराने पुल के पिलर क्षतिग्रस्त होने से मार्ग पर लगभग 22 दिन से यातायात बंद पड़ा हुआ था लेकिन सोमवार को पूरी तैयारी के साथ यातायात के लिए इस पुल को बहाल कर दिया गया है। बेली ब्रिज के शुरू करने से पूर्व यहां स्वयं लोक निर्माण विभाग ऊना के अधिशासी अभियंता कुलदीप सिंह मौजूद रहे। उन्होंने अंतिम तैयारियों का जायजा लिया। सोमवार को आवागमन के लिए बहाल किए गए ब्रिज पर लगभग 18 टन क्षमता तक वाहनों को ही गुजरने की अनुमति प्रारंभिक चरण में रहेगी। हालांकि बेली ब्रिज को सड़क से जुड़ने वाले अप्रोच मार्ग पर अभी मिट्टी एवं कंकरीट रखे गए हैं। बरसात के चलते इस पर तारकोल डालने का कार्य अभी बाद में प्रस्तावित है लेकिन यहां यातायात शुरू होने से लोगों सहित सैकड़ों वाहन चालकों को रामपुर से वाया कुठार-चंद्रलोक काॅलोनी ऊना पहुंचने के लिए दो किलोमीटर सफर से निजात मिली। पेखुबेला स्थित इंडियन आयल कार्पोरेशन टर्मिनल के टैंकर, बसें व अन्य छोटे-बड़े वाहन 18 टन क्षमता तक इस पुल से गुजर सकेंगे। बेली ब्रिज शुरू होने से लोगों ने लोक निर्माण विभाग एवं सरकार का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

17 अगस्त को मूसलधार बारिश के बीच रामपुर खड्ड पर बने पुल के पिलर क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके बाद यहां से यातायात को आगामी निर्देशों तक अवरुद्ध कर दिया गया था। इसके बाद यहां लोक निर्माण विभाग ने बेली ब्रिज बनाने का फैसला लिया। इसे लगभग 15 दिन में ही लोक निर्माण विभाग ने बनाकर निर्धारित समय में लोगों को सौगात दी है।
विज्ञापन

जैक से उठाई जा रही क्षतिग्रस्त स्लैब
रामपुर पुल के क्षतिग्रस्त पिलर एवं स्लैब की मरम्मत को भी लोक निर्माण विभाग साथ-साथ करने में जुटा हुआ है। क्षतिग्रस्त हिस्से की स्लैब को विभागीय टीम जैक लगाकर उठाने की कोशिश कर रही है। यहां जैक से नीचे धंसी स्लैब को ऊपर उठाने का कार्य भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेली ब्रिज को निर्धारित 15 दिन में तैयार कर लोकार्पित कर दिया गया है। पुराने पुल की क्षतिग्रस्त स्लैब की भी मरम्मत की जा रही है। -ई. हर्ष पुरी, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग, ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed