फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bahdala School takes first place in the girls' 600-meter race.

Una News: लड़कियों की 600 मीटर दौड़ में बहडाला स्कूल प्रथम

Fri, 25 Sep 2026 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 25 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bahdala School takes first place in the girls' 600-meter race.
नारी (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धमांदरी में अंडर-14 लड़के और लड़कियों की जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आगाज हुआ। तीन दिन चलने वाली प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के करीब 400 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन और सुरक्षा की व्यवस्था विद्यालय परिसर में की गई है। प्रतियोगिता का शुभारंभ शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोमलाल धीमान ने किया। वंदे मातरम गायन के बाद मुख्य अतिथि ने मार्चपास्ट की सलामी ली और प्रतियोगिता शुरू करने की अनुमति दी। स्थानीय विद्यार्थियों ने नाटी सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य नवीन गुप्ता ने मुख्य अतिथि को शाल, टोपी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

दोपहर में हुई तेज बारिश के कारण प्रतियोगिता के मुकाबले शाम करीब चार बजे शुरू हो सके। लड़कों की 600 मीटर दौड़ में भैरा स्कूल के खिलाड़ी ने पहला, थानाकलां ने दूसरा और रायपुर सहोड़ा ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की 600 मीटर दौड़ में बहडाला प्रथम, ईसपुर द्वितीय और ऊना-2 तृतीय रहा। लड़कों की शॉटपुट स्पर्धा में डीआईपीएस स्कूल प्रथम, ठाकरां द्वितीय और चलोला तृतीय रहा। वहीं, लड़कियों की शॉटपुट में ठाकरां प्रथम, नगड़ां द्वितीय और यूनिफाइड स्कूल ऊना तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के रहने और खाने-पीने की व्यवस्था विद्यालय परिसर में की गई है। विद्यालय प्रशासन की ओर से खिलाड़ियों की सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को भी सुनिश्चित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed