फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Baba Bal told the importance of Makar Sankranti in Kotla Kalan temple

Una News: कोटला कलां मंदिर में बाबा बाल ने मकर संक्रांति की महत्ता बताई

Tue, 14 Jan 2025 06:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 06:42 PM IST
विज्ञापन
Baba Bal told the importance of Makar Sankranti in Kotla Kalan temple
विधायक विवेक शर्मा ने अनुष्ठान में लिया भाग, सुना सत्संग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। राधा-कृष्ण मंदिर कोटला कलां में मंगलवार को मकर संक्रांति पर्व पर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। संत बाबा बाल ने श्रद्धालुओं को मकर संक्रांति पर्व की महत्ता बताई। बताया कि सूर्य का मकर राशि में प्रवेश मकर संक्रांति के रूप में जाना जाता है। मकर संक्रांति पर तीर्थ स्थलों पर स्नानादि का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन सूर्य देव की पूजा-उपासना भी की जाती है। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने मंदिर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। उन्होंने संत बाबा बाल का आशीर्वाद लिया। वहीं, आश्रम में उपस्थित संतों और महात्माओं से मुलाकात कर समाज और क्षेत्र के कल्याण के लिए मार्गदर्शन लिया। उन्होंने बाबा बाल आश्रम के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। कहा कि आश्रम की ओर से गरीबों और जरूरतमंदों के लिए किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने आश्रम प्रबंधन को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार और वे व्यक्तिगत रूप से समाजसेवा के इस कार्य में हरसंभव सहायता प्रदान करेंगे। आश्रम के संतों और प्रबंधन ने विधायक विवेक शर्मा का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सत्संग सुना और स्थानीय लोगों से संवाद किया। आश्वासन दिया कि वे क्षेत्र की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करेंगे। इससे पूर्व विधायक विवेक शर्मा ने बाथू स्थित कार्यक्रम में भी शिरकत की। जोगी पंगा स्थित कार्यालय में जनसमस्याओं को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed