{"_id":"6228f1f38c7a424bb34c78ac","slug":"baba-badbhag-holi-fair-from-today-900-jawans-deployed-una-news-sml4020699118","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा बड़भाग होली मेला आज से, 900 जवान तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा बड़भाग होली मेला आज से, 900 जवान तैनात
विज्ञापन
मैडी स्थित गुरूद्वारा में श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए हैं। वीरवार से यहां होली मेले का आगाज होग?
- फोटो : Una
ऊना/अंब (ऊना)। डेरा बाबा बड़भाग सिंह जी मैड़ी होली मेले की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। वीरवार से मेले का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा। मेले के लिए पंजाब से श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए हैं। वहीं, पुलिस इस बार मालवाहक वाहनों में आ रहे श्रद्धालुओं को लेकर सख्त हो गई है। पुलिस ने ऐसे श्रद्घालुओं को बैरियर पर रोककर वापस भेजना शुरू कर दिया है।
वहीं, बुधवार को मैड़ी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 900 पुलिस व होमगार्ड कर्मियों की तैनाती कर दी गई। ये जवान क्ष्ेात्र के चप्पे-चप्पे में निगरानी करेंगे। जानकारी के अनुसार मरवाड़ी, आशापुरी व सैजोवाल में तैनात पुलिस कर्मियों ने मैड़ी के लिए मालवाहकों में आ रहे श्रद्धालुओं को रोक दिया और उन्हें वापस भेजा।
एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि बैरियर पर श्रद्धालुुओं से भरे कुछ मालवाहक वापस लौटाए हैं। उन्होंने कहा कि मालवाहक वाहनों को छोड़कर श्रद्धालु बसों व अन्य माध्यमों से मैड़ी पहुंचें। श्रद्धालुओं को वापस लौटाने के कारण मेले से एक दिन पहले मैड़ी में कम संख्या में ही श्रद्धालु पहुंचे। वहीं, वीरवार को पंजाब चुनाव परिणाम के चलते भी बुधवार को श्रद्धालुओं की संख्या दर्ज की गई। जो श्रद्घालु मैड़ी पहुंचे हैं, उन्होंने तंबू गाड़ दिए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि शुक्रवार को श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
सेक्टरों में आठ राजपत्रित अधिकारी तैनात
उधर, बुधवार को एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने मैड़ी में पुलिस ब्रीफिंग के दौरान मेला क्षेत्र में तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों को उचित दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस को शरारती तत्वों पर निगरानी रखने के लिए कहा। इसके साथ ही क्षेत्र में 900 पुलिस कर्मियों तथा होमगार्ड के जवानों की तैनाती कर दी गई है। दस सेक्टर में विभाजित मेला क्षेत्र में आठ राजपत्रित अधिकारियों को भी तैनात किया गया है। प्रशासन की तरफ से प्रत्येक सेक्टर में एक सेक्टर मैजिस्ट्रेट भी तैनात किया गया है।
18 मार्च को चढ़ाया जाएगा झंडा
10 से 21 मार्च तक चलने वाले होली मेले में 18 मार्च को झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की जाएगी। जबकि 20 मार्च मध्यरात्रि से पंजे का प्रसाद वितरित किया जाएगा। मेले को ध्यान में रखते हुए धारा 144 लागू कर दी गई है। जबकि मालवाहक वाहनों में आ रहे श्रद्धालुओं से सख्ती से निपटा जा रहा है, ताकि हादसों से बचा जा सके। वहीं, चरणगंगा के महंत शादी लाल गोस्वामी ने बताया कि धार्मिक संस्था की तरफ से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
शटल बसें न होने से लग रहा जाम
ऊना। मालवाहक वाहनों में आ रहे श्रद्धालुओं को पुलिस की ओर से रोका जा रहा है। मौके पर शटल बसें न होने के कारण जाम लग रहा है। मरवाड़ी में भी कुछ ऐसी स्थिति देखने को मिली। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने स्वयं बैरियर पर व्यवस्थाओं को लेकर निरीक्षण किया। मालवाहक वाहनों में आ रहे श्रद्धालुओं को रोकने व शटल बसों की सुविधा न होने पर आने वाले दिनों में मुश्किलें बढ़ सकती हैं।