{"_id":"68444221132428ff8e0f4092","slug":"axe-was-used-on-three-khair-trees-in-ambs-kotla-beat-14-machete-recovered-una-news-c-93-1-ssml1048-155806-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अंब की कोटला बीट में खैर के तीन पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी, 14 मोछे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अंब की कोटला बीट में खैर के तीन पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी, 14 मोछे बरामद
विज्ञापन
वन विभाग ने झाड़ियों में छिपाई एक बाइक की बरामद
कटान से सरकारी संपत्ति को करीब 3.73 लाख का नुकसान, अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पुलिस थाना अंब के तहत कोटला बीट के सरकारी जंगल से खैर के तीन पेड़ काटे गए हैं। वन काटुओं ने शुक्रवार रात को पेड़ काटे हैं। इस दौरान वन विभाग की टीम गश्त पर थी। जब मौके पर पहुंची तो वन काटू अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। विभाग की टीम ने खैर के पेड़ों के 14 मोछे और एक बाइक बरामद की। इसके बाद थाना अंब में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्राप्त जानकारी के अनुसार धारगुजरां बीट अंब के वनरक्षक अजय कुमार ने शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात करीब 09:30 बजे वह अन्य वन रक्षकों के साथ सामूहिक गश्त पर थे। उसके साथ वन रक्षक अजय कुमार प्रभारी धारगुजरां व कोटला बीट, वन रक्षक रोहित मेहरा रपोह बीट, वन रक्षक सूरी बीट रोहित कुमार, वन मित्र कोटला बीट अभिषेक कुमार और वन खंड अधिकारी कोटला रणजीत सिंह मौजूद थे। जब वे कोटला बीट के सरकारी जंगलों से गुजर रहे थे तो कुछ हलचल सुनाई दी। जंगल की जांच गई तो कोटला-रपोह सड़क से लगभग 500 मीटर नीचे बीच जंगल में झाड़ियों से एक बाइक बरामद हुई। इसे झाड़ियों में छिपाया गया था। कुछ आगे बढ़ने पर खैर के तीन पड़े कटे हुए मिले। कुल 14 मोछे बरामद किए गए। वन काटू अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। इस अवैध कटान से सरकारी संपत्ति को करीब 3,72,765 रुपये का नुकसान हुआ। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है। जल्द आरोपियों को गिरफ्त में लिया जाएगा।