फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Awareness rally was taken out in Mawa Kohlan regarding cleanliness.

Una News: मवा कोहलां में स्वच्छता को लेकर निकाली जागरूकता रैली

Thu, 18 Dec 2025 07:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
Awareness rally was taken out in Mawa Kohlan regarding cleanliness.
लोगाें को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मवा कोहलां में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में स्वच्छता अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यार्थियों में स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता, जागरूकता और जिम्मेदार नागरिक बनने से जुड़े संदेशों को आकर्षक नारों और चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया।

स्वच्छता जागरूकता रैली विद्यालय प्रांगण से आरंभ होकर आसपास के बाजार व बस्ती क्षेत्रों से गुजरती हुई दोबारा विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने प्रभावशाली नारों के माध्यम से आमजन को स्वच्छता अपनाने और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलदीप कुमार ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम छात्रों में सामाजिक चेतना विकसित करते हैं और उन्हें जिम्मेदार व संवेदनशील नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed