फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Awareness rally against 'Chitta' and drugs held in Bangana.

Una News: बंगाणा में चिट्टा और नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली

Sat, 27 Jun 2026 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 27 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Awareness rally against 'Chitta' and drugs held in Bangana.
थानाकलां/बंगाणा (ऊना)। प्रदेश सरकार के नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत शुक्रवार को बंगाणा में चिट्टा एवं अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व राज्य सरकार के अटॉर्नी जनरल अनूप रत्न तथा प्रदेश सरकार के चीफ व्हिप केवल सिंह पठानिया ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। रैली बंगाणा रेस्ट हाउस से आरंभ होकर भलेती तक निकाली गई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, छात्र-छात्राओं, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने हाथों में नशा विरोधी संदेश लिखी तख्तियां लेकर लोगों को चिट्टा और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने का संदेश दिया। पूरे मार्ग में नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो, चिट्टा मुक्त समाज हमारा संकल्प तथा युवा शक्ति, राष्ट्र की शक्ति जैसे नारों से वातावरण गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीफ व्हिप केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने चिट्टा माफिया के खिलाफ निर्णायक अभियान छेड़ रखा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कानून को और अधिक प्रभावी बनाते हुए नशा तस्करों पर शिकंजा कसा है।

उन्होंने बताया कि अब तक चिट्टा माफिया की लगभग 64 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है, जो सरकार की सख्त कार्रवाई का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल नशा तस्करों को गिरफ्तार करना नहीं, बल्कि पूरे समाज को नशा मुक्त बनाना है।
इसके लिए पुलिस, प्रशासन, शिक्षा विभाग, सामाजिक संस्थाओं और आम जनता के सहयोग से व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed