फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Awareness created about diseases caused by animals

Una News: जानवरों से होने वाले रोगों के बारे में किया जागरूक

Sat, 05 Jul 2025 07:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 07:20 PM IST
विज्ञापन
Awareness created about diseases caused by animals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टक्का जिला ऊना में विश्व जूनोसिस दिवस पर जिलास्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी गोपाल कृष्ण ने बताया कि हर साल 6 जुलाई को विश्व विश्व जूनोसिस दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन जानवरों से इंसानों में फैलने वाली बीमारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। 1885 में फ्रांसीसी जीव विज्ञानी लुई पाश्चर की ओर से रैबीज के खिलाफ पहला सफल टीका लगाने की वर्षगांठ के रूप में यह दिन मनाया जाता है। विश्व ज़ूनोसिस दिवस का उद्देश्य जानवरों से मनुष्यों में फैलने वाली बीमारियों के खतरे के बारे में जनता और हित धारकों के बीच जागरूकता बढ़ाना है तथा यह बताना है कि जूनोटिक बीमारियों से बचने के लिए अपने पालतू जानवरों का टीकाकरण और इलाज करवाना अति आवश्यक है। पशु चिकित्सालय बसाल की वेटरनरी चिकित्सक डाॅ. दीपिका ने उपस्थित समूह को पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन से पशु जन्य रोगों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पशुजन्य रोग से बचाव के लिए संक्रमित जानवर से दूर रहें। जानवरों को छूने के बाद हाथों को जरूर धोएं, जनजीवन को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण का सुरक्षित रहना बहुत जरूरी है। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टक्का के विद्यार्थियों के बीच भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed