{"_id":"69c6cf0072a098e70e048afd","slug":"avoid-rumours-book-gas-from-home-una-news-c-93-1-una1002-186218-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अफवाहों से बचें, घर बैठे करें गैस बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अफवाहों से बचें, घर बैठे करें गैस बुकिंग
Sat, 28 Mar 2026 06:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 28 Mar 2026 06:58 AM IST
विज्ञापन
ऊना। घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की मांग में हाल ही में हुई अप्रत्याशित वृद्धि के मद्देनजर उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने संबंधित विभागों, ऑयल कंपनियों एवं गैस एजेंसियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। वहीं सभी होटल, ढाबा व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को पीएनजी अपनाने की सलाह दी। उपायुक्त ने उपभोक्ताओं द्वारा की गई बुकिंग के आधार पर बिना किसी भेदभाव के गैस सिलिंडरों की आपूर्ति करने के निर्देश दिए। जिले में एलपीजी की उपलब्धता सामान्य है तथा पूर्व की भांति गैस का लोड नियमित रूप से प्राप्त हो रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और गैस बुकिंग को लेकर अनावश्यक दबाव न बनाएं। गैस सिलिंडर की बुकिंग एजेंसी के दूरभाष, मोबाइल नंबर या आधिकारिक एप के माध्यम से घर बैठे की जा सकती है।
उपायुक्त ने जिले की सभी गैस एजेंसियों को अपने-अपने स्टॉक (14.2 किलोग्राम, 20 किलोग्राम तथा 19 किलोग्राम) पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही गैस लोड के सुचारु फंड फ्लो और परिवहन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, ऑयल कंपनियों को समय-समय पर मांग का इंडेंट भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने किसी भी प्रकार की ओवरचार्जिंग, जमाखोरी और मुनाफाखोरी से बचने, निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार नियमित रूप से सिलिंडरों की आपूर्ति करने तथा व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति में अस्पतालों, शैक्षणिक और चिकित्सा संस्थानों को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए। साथ ही एजेंसियों को ऑनलाइन स्टॉक और रजिस्टर नियमित रूप से अपडेट रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
पीएनजी के घरेलू या व्यावसायिक कनेक्शन संबंधी जानकारी के लिए भारत पेट्रोलियम कंपनी के कार्यालय, रक्कड़ कॉलोनी ऊना या उनके दूरभाष नंबर 94177-50485 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ऊना के दूरभाष नंबर 01975-226016 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।