{"_id":"675d8393b108906b0e010e64","slug":"asp-surendra-sharmas-son-becomes-lieutenant-in-army-una-news-c-93-1-una1002-140974-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: एएसपी सुरेंद्र शर्मा के बेटे सेना में बने लेफ्टिनेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: एएसपी सुरेंद्र शर्मा के बेटे सेना में बने लेफ्टिनेंट
विज्ञापन
पासिंग आउट परेड बेटे के साथ एएसपी सुरेंद्र शर्मा व उनकी धर्मपत्नि। स्रोत स्वयं
- फोटो : mathura
बेटे की उपलब्धि पर जताया गर्व
सुरेंद्र शर्मा वर्दी में बेटे की पासिंग आउट परेड में शिरकत करने पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला ऊना में तैनात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुरेंद्र शर्मा के बेटे कनिष्क शर्मा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। कनिष्क शर्मा ने शनिवार को आईएमए देहरादून में पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। कनिष्क शर्मा की उपलब्धि से उनके परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। कनिष्क शर्मा ने टीईएस एंट्री के तहत गया में चार वर्ष का प्रशिक्षण हासिल किया। इसके बाद ओटीए में एक वर्ष, सीटीडब्ल्यू, एमसीटीई महू में बीटेक की तीन वर्ष की शिक्षा ग्रहण की। आईएमए में एक माह की ट्रेनिंग लेने के बाद पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया और लेफ्टिनेंट के रूप में भारतीय सेना में स्थायी रूप से नियुक्त हुए हैं। कनिष्क शर्मा ने माउंट कार्मल स्कूल ऊना व गग्गल में अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद जमा दो की पढ़ाई सेक्रेड हार्ट स्कूल सिद्धपुर धर्मशाला में पूरी की। कनिष्क शर्मा मूल रूप से चंबा के चुराह जिले के हिमगिरि के रहने वाले हैं। उनके पिता लंबे समय से ऊना जिला में पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं रहे हैं। मौजूदा समय में वह ऊना में एएसपी के पद पर तैनात है। जबकि माता गृहिणी है। जबकि कनिष्ट की बहन ने जेनेटिक्स में मास्टर किया है। एएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि बेटे की उपलब्धि पर पूरे परिवार को गर्व है।