फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ashok Kumar became the President of State Sanskrit Teachers Council

Una News: अशोक कुमार बने राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद के अध्यक्ष

Thu, 03 Jul 2025 06:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 06:31 PM IST
विज्ञापन
Ashok Kumar became the President of State Sanskrit Teachers Council
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद जिला ऊना के खंड गगरेट-2 इकाई के लिए वर्ष 2025 से 2028 तक नई कार्यकारिणी का गठन ऑनलाइन निर्वाचन प्रक्रिया के माध्यम से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने की जिम्मेदारी निर्वाचन अधिकारी भारत भूषण, शिवपाल सिंह, परवेंद्र कुमार, दीपक कुमार और बिंदू वाला ने निभाई। खंड गगरेट-2 से शिव कुमार, अशोक कुमार, परवेंद्र कुमार, शिवपाल सिंह, दीपक शर्मा, नवदीप शर्मा, अमित शर्मा, ऊषा देवी, रजनीश कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। निर्वाचन अधिकारियों ने संविधान के अनुरूप नियमों को पढ़कर सुनाया और पिछले कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के लिए नाम आमंत्रित किए। इस चुनाव में सर्वसम्मति से संरक्षक दिनेश कुमार शास्त्री (सेवानिवृत्त संस्कृत अध्यापक), अध्यक्ष अशोक कुमार (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सलोई), महिला अध्यक्ष ऊषा कुमारी, सचिव रामपाल शास्त्री, कोषाध्यक्ष रजनीश कुमार, मीडिया प्रभारी दीपक कुमार, जिला सदस्य अमित कुमार, डॉ. शिव कुमार व राज्य सदस्य परवेंद्र कुमार का चयन किया गया। नई कार्यकारिणी के गठन पर परिषद के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। सभी ने संस्कृत भाषा और शिक्षक हितों के संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed