फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Army man accused of rape files anticipatory bail plea in High Court

Una News: दुष्कर्म के आरोपी फौजी ने हाईकोर्ट में लगाई अग्रिम जमानत याचिका

Wed, 08 Oct 2025 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Army man accused of rape files anticipatory bail plea in High Court
फोलोअप
विज्ञापन



पुलिस आरोपी फौजी की गिरफ्तारी को शिमला में जगह जगह दे रही दबिश
सेना ने आरोपी को दो दिन पहले घर भेजा, पुलिस पहुंची तो नहीं मिला
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। महिला थाना ऊना में एक युवती की ओर से दौलतपुर चौक क्षेत्र के फौजी पर लगाए दुष्कर्म के आरोप मामले में आरोपी पुलिस की गिरफ्त से लगातार दूर चल रहा है। उधर, आरोपी ने शिमला हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर कर दी है। वहीं, ऊना से पुलिस की टीम शिमला में फौजी की गिरफ्तारी को लेकर जगह-जगह दबिश दे रही है।

आरोपी की तलाश में बीते दिनों पुलिस टीम ने इस मामले में उधमपुर दबिश दी, जहां आरोपी फौजी तैनात था। वहां सेना की ओर से तीन दिन के भीतर उसे पुलिस को सौंपने की बात कही। बताया जा रहा कि बीते शनिवार या रविवार को सेना की ओर से उसे घर भेजा गया लेकिन जब पुलिस की टीम ने उसके घर दबिश दी, तो वह गायब पाया गया। रविवार के बाद सोमवार को भी पुलिस टीम ने उसके घर व अन्य संदिग्ध स्थानों पर आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका कहीं सुराग न लगा। महिला थाना ऊना में एक युवती ने फौजी पर दुष्कर्म करने व उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींचकर उसे धमकाने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि सगाई करने के बाद फौजी ने रिश्ता तोड़ दिया और फिर उसे आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी। युवती ने शिकायत में पुलिस को बताया कि फौजी ने उसके साथ तीन साल तक शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। इस दौरान सगाई भी की, लेकिन फिर रिश्ता तोड़ दिया। बाद में युवती को धमकी दी कि यदि वह उसे परेशान करेगी तो उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल कर देगा। युवती का आरोप है कि फौजी के पिता ने भी परिवार पर दबाव बनाया कि थाने में शिकायत दी तो वह अपनी सियासी ताकत का इस्तेमाल करेगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है। कहा कि आरोपी ने शिमला हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई है। हालांकि वह अभी गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed